पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 28 जून : हरियाणा सरकार में नलवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी की है। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत गांवों में ये विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव रावलवास खुर्द में रावलवास खुर्द में स्कूल के पास फिरणी के निर्माण कार्यों के लिए 26 लाख 44 हजार, गांव देवा में मुकलाण रोड तक फिरणी के निर्माण कार्यों के लिए 79 लाख 83 हजार, कालवास में बस्ती लांबा से पनिहार कालवास रोड तक सड़क मार्ग व रास्तों के लिए 28 लाख 11 हजार 57, भिवानी रोहिल्ला में रास्तों के लिए 34 लाख 73 हजार, गोरछी में रास्तों के लिए 17 लाख 3 हजार, गावड़ में रास्ते के निर्माण के लिए 39 लाख 36 हजार रुपये, ब्राह्मïण समाज के शमशान घाट के लिए 5 लाख 72 हजार, मुकलाण में शामशान घाट के लिए 9 लाख 29 हजार की राशि जारी की गई है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांवों का सर्वांगिण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि गांवों में शहरों की तर्ज पर ही सभी सुविधाएं मिले, इसके लिए कई नए कार्य मंजूर किए गए हैं जिन पर भी जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ऐसी व्यवस्था कायम की जा रही है जिसमें सभी वर्गों को उनके हक मिल रहे हैं और उन्हें आगे बढने के भी समान अवसर हासिल हो रहे हैं।

Leave a Reply