पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 20 जून : होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा खेल नर्सरी के लिए चयन हुआ है। अब विद्यालय के वे विद्यार्थी जो खेलों में रूचि रखते हैं उन्हें इस योजना के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी और सरकार की ओर से इन खिलाडिय़ों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। खेल नर्सरी के लिए चयन होने पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजपाल सिंधु ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार का यह सराहनीय कदम है यदि खिलाडिय़ों को बचपन से ही प्रोत्साहन मिलता है तभी ये आगे चलकर खेलों में यश और कीर्ति की नई कहानी लिखते हैं। उन्होने कहा कि होली चाइल्ड स्कूल निरंतर खेलों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करता रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति अनीता पन्नू दलाल ने खेल प्रशिक्षक श्री रामनिवास श्योकंद और चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं दीं। उन्होने बताया कि विद्यायल के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाते रहें हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बास्केटबॉल,कोफऱ्बॉल और नेटबॉल के खिलाडिय़ों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय अब तक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 20 और राष्ट्रीय स्तर के 400 खिलाड़ी दे चुका है। इसके अतिरिक्त योग, हैंडबॉल, खो-खो, रस्सा-कस्सी, बैडमिंटन और जूडो में भी खिलाडिय़ों का खेल प्रदर्शन देखते ही बनता है।
शिक्षा के साथ खेलों को प्रोत्साहन
होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल वर्ष 1988 से अनवरत देश के कर्णधारों को दिशा देता आ रहा है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजपाल सिंधु विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते रहें हैं। यही कारण है कि विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें निरंतर तराशने का प्रयास किया जाता रहा है। वर्ष 2006 से खेल प्रशिक्षक श्रीरामनिवास श्योकंद खिलाडिय़ों को नई उर्जा के साथ विभिन्न खेलों के लिए मार्गदर्शन देते आ रहें हैं।

Leave a Reply