राघव इंटरनेशनल ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी में 20 राज्यों व कई देशों की पेंटिंग ने दर्शकों को किया आकर्षित

राघव इंटरनेशनल ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी में 20 राज्यों व कई देशों की पेंटिंग ने दर्शकों को किया आकर्षित


पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, दिसम्बर अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर को समर्पित करते हुए हिसार में टेलेंटिला फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय राघव इंटरनेशनल ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। हिसार के सेक्टर- 13 में डाबड़ा चौक पुल के नजदीक स्थित नीरज सदन के सभागार में आयोजित की गई इस ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. सुभाष चंद्रा व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने किया। इस अवसर पर टेलेंटिला फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर प्रसिद्ध चित्रकार अनुराधा खरे व को-फाउंडर डायरेक्टर विनीत खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर मालवाल, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, समाजसेवी पंकज संधीर, प्रसिद्ध पैरा एथलीट एकता भ्याण व शिक्षाविद् शिल्पी राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राघव इंटरनेशनल ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी में देश के 20 राज्यों व सिंगापुर, उरुग्वे, स्पेन, क्रोशिया, इजिप्ट, ईरान व मैक्सिको के चित्रकारों की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बनी रही। इतना ही नहीं मुखौटे वाले के नाम से प्रसिद्ध कलाकार संजय भोला धीर द्वारा बनाए गए मुखौटों ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। विशेष बात यह रही कि रामायण व श्रीराम के चरित्र से जुड़ी 100 से अधिक पेंटिंग में प्रभु श्रीराम की अद्भुत लीला देखने को मिली।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि श्रीराम के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए राघव पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन करना अपने आप में अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने
कहा कि श्रीराम के व्यक्तित्व से काफी
श्रीराम के सदाचार व सहनशीलता के कुछ सीखा जा सकता है। गुणों को अपनाकर इंसान सुखद जीवन व्यतीत कर सकता है। रणबीर गंगवा ने कहा कि श्रीराम की शिक्षाओं को अपनाकर समाज में सद्व्यवहार करना चाहिए।
प्रदर्शनी के दौरान मुख्यातिथि डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि श्रीराम के मंदिर तो बहुत देखने में मिल जाते हैं लेकिन उनसे संबंधित चित्रकला प्रदर्शनी विरले ही देखने को मिलती है। उन्होंने टेलेंटिला फाउंडेशन को इस ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी के लिए बधाई देते हुए कहा कि श्रीराम के गुणों को में छोटी-छोटी बातों पर भाई-भाई का अपनाना चाहिए। जहां आज के दौर त्याग व समर्पण से काफी कुछ सीखा हो जाता है, वहीं श्रीराम के दुश्मन जा सकता है।
प्रदर्शनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने कहा कि श्रीराम के जीवन से हमें सहनशीलता, तो मिलती ही है, इसके साथ-साथ धैर्य, दयालुता व शिष्टाचार की शिक्षा त्याग व समर्पण भाव भी देखने को मिलता है। इसलिए श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करते हुए हमें मर्यादित जीवन अपनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.