मोदी फैक्टर कर गया काम : गृह मंत्री अनिल विज

मोदी फैक्टर कर गया काम : गृह मंत्री अनिल विज


भाजपा की इस जीत में सभी का मिलाजुला प्रयास, मगर रहनुमाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तो जीत को मोदी फैक्टर भी कहा जाएगा अनिल विज हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत की सभी को बधाई देते हुए कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को जीत दिलाकर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर स्वीकारोत्ति की
मोहर लगा दी है। आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री विज ने कहा कि यह जीत केवल तीन प्रदेशों की नहीं बल्कि सारे देश की बात है कि लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत में सभी का मिला- जुला प्रयास है, मगर रहनुमाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे है तो इसलिए इस जीत को इसलिए इस जीत को मोदी फैक्टर ही कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.