पाठकपक्ष न्यूज
हिसार दिसम्बर : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार शनिवार को हिसार एवं हांसी न्यायिक परिसर में आयोजित की गई। लोक अदालत में लंबित 16 हजार 516 मामलों में से 11 हजार 874 मामलों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में लोक अदालत की बैंच लगाई गई लोक अदालत में एमएसीटी के 38 केसों में से 29 में 1 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए की राशि के क्लेम पास किए गए। बैंक रिकवरी के 644 केसों में से 513 में 1 करोड़ 62 लाख 49 हजार 455 रुपए की रिकवरी की गई। उन्होंने बताया कि पारिवारिक न्यायालय के 327 केसों में से 145 का निपटारा किया गया। इसी प्रकार समरी चालान के 2271।विवाद
अदालत के 100 में से 1775 में 3 करोड़ 81 लाख 46 हजार 672 रूपये का जुर्माना वसूला गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल सात बैंच स्थापित की गई, जिनमें हिसार न्यायिक परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा, अतिरिक्त प्रधान जिला न्यायाधीश ( पारिवारिक न्यायालय) मनीष कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिफा, सिविल जज सुनील कुमार,
सिविल जज सोनिया तथा हांसी न्यायिक परिसर में जज राकेश की बैंच में लंबित मामलों का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सरल, सस्ता एवं समय पर न्याय प्रदान किया जाता है। लोक अदालत में लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने में अधिवक्ताओं का भी अहम योगदान रहा। इस अवसर पर अनेक न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply