दिसम्बर : रमादेवी जाखड़ के महिला जिला अध्यक्ष हिसार बनते ही उन्होंने गांव- गांव में जाकर महिलाओं का संगठन बनाना शुरू कर दिया है। सुशील गोदारा भी विशेष रूप से उनसे के साथ रही। इसी उपलक्ष्य में एक ही दिन में तीन गांव के प्रोग्राम करके महिलाओं को इनेलो पार्टी में जोड़ने के लिए मुहिम जारी कर दी है, जिसमें चमारखेड़ा, प्रभुवाला और सूरेवाला गांव में महिलाओं की मीटिंग ली। चमारखेड़ा में पहुंचने पर महिलाओं की टीम ने फूल मालाओं से महिला जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया, जिसमें सैकड़ो की सख्यां में महिलाओं ने भाग लिया और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी और जुबान के”धनी चौधरी अभय सिंह चौटाला में अपनी आस्था जताई। महिला जिला अध्यक्ष हिसार रमादेवी जाखड़ ने कहा की 2024 में चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जब हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सरकार बनेगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और दलित, मजदूर छोटे व्यापारी एवं किसानों की मूलभूत समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। इनेलो की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रूपए, बेरोजगारों को नौकरी और जो नौकरी नहीं लग पाएंगे उन्हें 21000 रूपए बेरोजगारी भत्ता तथा हर महिला को महीने की पहली तारीख को एक सिलेंडर रिफिलिंग मुफ्त तथा 1100 रूपए घर का चूल्हा चौका चलाने के लिए प्रतिमाह दिया जाएगा।
रमादेवी जाखड़ ने इनेलो महिला जिला अध्यक्ष बनते ही गांव-गांव में चलाया जनसम्पर्क अभियानपाठकपक्ष न्यूज हिसार

Leave a Reply