आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली दिवस:निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली दिवस:निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

हिसार, 22 जनवरी।आज का दिन हम सब भारतवासियों के लिए इतिहासिक, गौरवशाली व सौभाग्य का दिन है।आज सारा राष्ट्र उल्लास, उमंग औऱ भक्ति से परिपूर्ण है।भाव विभोर करने वाले इस क्षण के लिए हम कब से आतुर औऱ उत्सुक थे।हमने पांच सौ वर्ष तक किए गए संघर्ष का परिणाम अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि के भव्य मन्दिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते हमने अपनी आंखों से देखी है।यह बात आज शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने ऑटो मार्किट के बाला जी मंदिर में आटोमार्किट हिसार ट्रेड वेलफेयर एसोशिएसन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एलईडी पर सीधे प्रसारण को देखने के बाद कही। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। निकाय मंत्री ने नगर के कई अन्य कार्यक्रमो में भी अपनी भागीदारी की।

निकाय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन पूरे भारत वर्ष ही नही विश्व के कई हिस्सों में भी बहुत ही धूमधाम से विशेष उत्सव के रूप में मना रहा है।आज दुनिया भर के श्रद्धालु इस इतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए अवध की ओर खिंचे चले गए हैं।आज का दिन इतिहास का एक अभिन्न अंग बन चुका हैं।आने वाली पीढियां आज के दिन को हमेशा समरण रखेगी। इस अवसर पर बिट्टू गोयल, नरेश सिंघल, महावीर जांगड़ा, सुरेश गोयल धूप वाला, कृष्ण बिश्नोई, प्रवीण केडिया, अनूप गुप्ता, हरिसिंह बेनीवाल, इंद्रजीत , कौशल जिंदल, संजय जैन, बजरंग सिंगल, संजय सिंगल, नवदीप जैन, 

जारी कर्ता:

सुरेश गोयल धूप वाला

फ़ोन:9416043986

Leave a Reply

Your email address will not be published.