हिसार 24 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा हिसार की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने बताया कि नेताजी ने पूरे देश में आजादी के लिए जोश व जज्बा पैदा किया। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नारा दिया और उनके अथक प्रयासों से देश आजाद हो सका। उनका नाम देश के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हम नेताजी को याद कर उनको नमन करते हैं और उनसे देश की सेवा करने की प्रेरणा लेते हुए यह संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा, सीताराम मंगल, कपिल जैन, अजय सिंगल, प्रदीप गुप्ता, अनिल कुमार, संजीव गोयल, मनिराम बंसल, विमल मंगल, अभिनन्दन गोयल व अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
चित्र सहित।
जारीकर्ता
सूर्य गोयल
मो. +91 92541 10220
Leave a Reply