कलानौर नगर पालिका के आम चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का 18 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन :- उपायुक्त अजय कुमार- 9 फरवरी को आमंत्रित किए जायेंगे दावे एवं आपत्तियां, 16 फरवरी रहेगी अंतिम तिथि

कलानौर नगर पालिका के आम चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूचियों का 18 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन :- उपायुक्त अजय कुमार- 9 फरवरी को आमंत्रित किए जायेंगे दावे एवं आपत्तियां, 16 फरवरी रहेगी अंतिम तिथि

रोहतक, 3 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर पालिका कलानौर के आम चुनाव 2024 में करवाने हेतु दावे व आपत्तियों के निपटान के लिए रोहतक के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को रिवाइजिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने नगर पालिका कलानौर के सचिव को निर्देश दिए है कि वे अधिसूचना की समय सारणी व दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कलानौर नगरपालिका की मतदाता सूची का प्रकाशन करवाएं तथा रिवाइजिंग अधिकारी को भी अवगत करवाएं।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए वार्ड अनुसार मतदाता सूचियों का 9 फरवरी को ड्राफ्ट प्रकाशन होगा तथा आगामी 16 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां रिवाइजिंग अधिकारी को प्रस्तुत की जा सकेंगी। रिवाइजिंग अधिकारी द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 27 फरवरी 2024 तक निपटारा किया जायेगा। आगामी 1 मार्च 2024 को रिवाइजिंग अधिकारी के आदेशों के विरुद्ध उपायुक्त को अपील की जा सकेगी तथा 7 मार्च को प्राप्त अपीलों का निपटारा करते हुए 18 मार्च 2024 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
0   0  0 0 0 0 0 00 0
इग्नू ने 15 फरवरी तक बढ़ाई दाखिलों की तिथि : उपायुक्त अजय कुमार
रोहतक, 3 फरवरी : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू)। इग्नू में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र की एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है।
अजय कुमार ने बताया कि जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते है
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट  ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट  www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। इग्नू ने नए दाखिलों और जो विद्यार्थी पुन: पंजीकरण करवाना चाहते उनके लिए 15 फरवरी तक दाखिलों की तिथि बढ़ा दी गई है।
0 0 0  0 0 0 00 0 0
जाट एजुकेशन सोसायटी रोहतक के चुनाव को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त :-
– जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने जारी किए आदेश
रोहतक, 3 फरवरी : जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 23(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जाट एजुकेशन सोसायटी रोहतक के चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार तहसीलदार मनोज कुमार के साथ डीएसपी सिटी विवेक कुंडू, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह के साथ डीएसपी वीरेंद्र, कलानौर के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र के साथ इंस्पेक्टर जगदीश सिंह, रोहतक के नायब तहसीलदार बंसीलाल के साथ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। आदेशों में पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है कि तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित संतोष जनक संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। पुलिस बल के इंचार्ज लगातार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहे।
0 0 0 0 0 0 0 0 0 00
जिलाधीश अजय कुमार ने नियुक्त किया ड्यूटी मजिस्ट्रेट :-
रोहतक, 3 फरवरी : जिलाधीश अजय कुमार ने अपराध प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 23 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम क क्षेत्राधिकार में आने वाली विभिन्न सडक़ों से रैंप, सीढिया, गेट व ब्रेकर्स आदि हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत तहसीलदार मनोज कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।
0 0 00 000 0 0 00 0
मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित :-
रोहतक, 3 फरवरी : सफलता के लिए विद्यार्थियों को अपनी कमजोरी पहचान की जरूरत है। यह बात मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कही। संगोष्ठी में बताया गया कि युवाओं को अपनी रुचि के मुताबिक अपने करियर का चयन करना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी सफल व प्रबुद्ध लोगों की जीवनी का अध्ययन अवश्य करें। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वरोजगार या निजी क्षेत्र में काम करने के लिए 10वीं व 12वीं के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। रोजगार विभाग की वेबसाइट  hrex.gov.in तथा एमसीसी के तहत एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का तरीका एवं उसके फायदे के बारे में जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर मंडल रोजगार अधिकारी सोनम गोयल, सहायक रोजगार अधिकारी श्रीमती मोनिका सिंह और ऋचा आर्य, पुष्पा ने व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान अपने विचार रखें।
00  0 00 0  0 0 0

Leave a Reply

Your email address will not be published.