गरीबों के उत्थान वाला बजट-कुलदीप बिश्नोई

हिसार, 23 फरवरी: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा आज पेश किए गए बजट को राज्य के गरीब वर्ग के उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार का ध्येय रहा है कि राज्य के गरीब व जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जाए और इसमें वे 100 प्रतिशत कामयाब भी रहे हैं। गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा, शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रूपए की राशी देने, किसानों के कर्ज का ब्याज माफ करने, मीडिया कर्मियों को बीमा राशी 5 लाख रूपए से बढ़ाकर 10 लाख रूपए करने, हिसार में एविशन कॉलेज खोलने, 400 खेल नर्सरियां खोलने, 8 राजकीय पशु अस्पताल तथा 18 नए राजकीय पशु औषधालय खोलने, खेलों को बढ़ावा देने के लिए बजट में 578 करोड़ रूपए का प्रावधान करने, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 9589 करोड़ रूपए का प्रावधान, उन गरीब परिवारों जिनकी आय 1.80 हजार से कम है और 200 यूनिट माह बिजली की खपत है, उनको अलग से 50 हजार रूपए की सहायता राशी देने, अग्रोहा में संग्रहालय खोलने सहित बजट में अनेक जलकल्याकारी एवं हरियाणा को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में दूरदर्शी कदम एवं घोषणाएं की गई हैं, जो कि आगे चलकर प्रदेश तथा प्रदेशवासियों के हित में साबित होंगी। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता एवं विकसित हरियाणा की सोच काबिलेतारीफ है।

ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्ध्
बजट में सीएम ने दिखाई ‘विकसित हरियाणा’ की दूरदर्शिता-भव्य बिश्नोई
-गरीब व अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने वाला बजट-
हिसार, 23 फरवरी: विधायक भव्य बिश्नोई ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विकास पुरूष माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सोच काबिलेतारीफ है। बजट में ऐसे प्रावधान हैं, जिससे निश्चित तौर पर हर हरियाणवी उनके इस सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगा क्योंकि ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौंसला से उड़ान होती है’। कल्याण और उनके उत्थान की दिशा में कई कदम उठाए हैं। गरीब परिवारों को 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा तथा 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले गरीब परिवारों को 50 हजार रूपए की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा गरीब वर्ग के लिए स्वागत योग्य कदम हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर वर्ग गरीब व और जरूरतमंद की सहायता की जाए और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। यही कारण है कि मनोहर सरकार को आज गरीब हितैषी सरकार के रूप में जाना जाने लगा है। यह बजट हरियाणा के गरीब और समाज के अंतिम आदमी तक सहायता पहुंचाने वाला है। भव्य ने कहा कि प्रदेश मेें 400 नई खेल नर्सरी स्थापित करना, हिसार सहित प्रदेश के 6 स्थानों पर स्पीड क्लाइंबिग खेल सुविधाओं का निर्माण करने की घोषणा, हिसार में उड्डयन महाविद्यालय स्थापित करना, मुफ्त छात्र परिवहन सुरक्षा येाजना सभी खंडों में लागू करना, सभी सरकारी आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ई-लाईब्रेरी स्थापित करना, महाविद्यालयों, बहुतकनीकियों और औद्योगिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों सहित सभी संस्थानों में सौर ऊर्जा आपूर्ति करने, 3 लाख से 6 लाख रूपए की वार्षिक आय वाले लोगों को 4 हजार रूपए के वार्षिक अंशदान पर आयुष्मान भारत-चिरायु योजना का लाभ देने, 6 लाख से अधिक आय वालों को 5 हजार रूपए के वार्षिक अंशदान पर आयुष्मान-चिरायु योजना का लाभ देने, 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने, दो लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, राशन की दुकानों पर विधवाओं को प्राथमिकता देने, स्वतंत्रता सेनानियों का मासिक भत्ता 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रूपए करने, शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रूपए की राशी देने सहित किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, महिला सहित हर वर्ग के लिए बजट में कुछ न कुछ प्रावधान किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.