नई दिल्ली, 27 फरवरी : प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी आज केरल में हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल के लोगों में एक नया उत्साह है। 2019 में केरल के लोगों के दिलों में जो ‘उम्मीदÓ उभरी थी, वह अब 2024 में उनका ‘विश्वासÓ बन गई है। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को केरल में दोहरे अंक में वोट मिले। ऐसा लग रहा है कि 2024 में केरल ने दोहरे अंक में ‘सीटेंÓ देने का फैसला कर लिया है। कुछ महीनों बाद क्या होने वाला है, यह अब कोई रहस्य नहीं रह गया है। 2019 में, शहर में चर्चा थी ‘फिर एक बार, मोदी सरकारÓ; 2024 में हर तरफ चर्चा का विषय है ‘अबकी बार, 400 पारÓ।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उसके पास भारत के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। इसका केवल एक ही एजेंडा है- मोदी को श्राप दो। केरल ऐसे लोगों के साथ कभी खड़ा नहीं होगा। केरल भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद देगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदी आपकी आकांक्षाओं और सपनों को हकीकत में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। और, ये है मोदी की गारंटी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी भारत के किसी भी राज्य को वोट बैंक की नजर से नहीं देखा। जब केरल में भाजपा मजबूत नहीं थी, तब भी हमने केरल को सशक्त बनाने के लिए दिन-रात काम किया।

Leave a Reply