अनियंत्रित ट्रक ने शादी की वीडियो बना रहे दो फोटोग्राफरों व रिक्शा चालक को कुचला, तीनों की मौत

यमुनानगर, 29 फरवरी : यमुनानगर में जगाधरी-पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर ताज फार्म बलाचौर के पास ट्रक व ट्रॉला की भिड़ंत हो गई। ट्रॉले से टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर शादी की वीडियो बना रहे दो फोटोग्राफरों व एक रिक्शा चालक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के समय फोटोग्राफर शादी की वीडियो शूट कर रहे थे, जबकि रिक्शा चालक पटाखे बजा रहा था। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.