हांसी, 29 फरवरी : हांसी नगर परिषद की बजट मीटिंग में जबरदस्त हंगामा हो गया। पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हांसी नगर परिषद में लगातार भ्रष्टाचार चल रहा है। पार्षदों ने कहा उन्हें बजट का विश्लेषण नहीं दिया जबकि कोई भी मीटिंग होती है तो उससे पहले मीटिंग का एजेंडा व ब्योरा पहले पार्षदों को दिया जाता है। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसको लेकर कुछ पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जिसके कुछ पार्षद भाजपा के थे। वही साधारण बैठक में भी एक प्रस्ताव पर काफी हंगामा हुआ जिसमें लिखा था नगर परिषद हांसी की तकनीकी शाखा अनुसार शहर हांसी में करवाए जाने वाले विकास कार्य जो कि नगर परिषद हांसी की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की मीटिंग 3 जनवरी को पारित किए गए थे। उसे मीटिंग में पारित किए गए विकास कार्यों को स्वीकृत करने की स्वीकृति हेतु मामला प्रस्तुत है इसको लेकर कुछ पार्षदों का कहना था कि यह प्रस्ताव वित्त एवं अनुबंध कमेटी पास करती है। यह प्रस्ताव कार्यालय में पार्षदों की सहमति से पास नही किए जा सकते। इसको लेकर नगर परिषद कार्यालय में काफी हंगामा हुआ। वाइस चेयरमैन अनिल बंसल भी नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजाराम से भिड़ गए। नगर परिषद कार्यालय में काफी हंगामा के दौरान वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने कार्यकारी अधिकारी पर आरोप लगाए कार्यकारी अधिकारी ने मीटिंग के दौरान कहा नगर परिषद में उनकी नहीं तानाशाही चलेगी और साथ ही आरोप लगाए कार्यकारी अधिकारी ने इस बैठक को डांगरों की बैठक कहा जिसपर पार्षद आशीष पिंकू व पार्षद प्रतिनिधि मीनू मुवाल भड़क गए और उन्होंने कार्यकारी अधिकारी राजा राम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा डाले। हाउस की बैठक के दौरान नगर परिषद की वित्त कमेटी की बैठक भी हुई। की कमेटी ने सत्र 2024-25 के लिए करीब 5381 लाख रुपए का बजट पारित किया। शहर के विकास के लिए नगर परिषद प्रशासन ने हाउस की बैठक के एजेंडे में 9 प्रस्ताव शामिल किए थे, जिनमें से प्रस्ताव नंबर पांच नगर परिषद हांसी की तकनीकी शाखा के अनुसार शहर में करवाए जाने वाले विकास कार्य जो कि नगर परिषद की वित्त एवं अनुबन्ध कमेटी की मीटिंग 3 जनवरी को पारित किये गये थे। उस एजेंडे पर सहमति नहीं बन सकी। ऑब्जेक्शन लगने के कारण यह एजेंडा पास नहीं हो सका। बाकी आठ एजेंडे सर्व समिति से पास कर दिए गए। करीब डेढ़ घंटे चली हाउस की बैठक में शहर के नगर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। शहर के विकास को लेकर नगर पार्षद अधिकारियों व चेयरमैन से कई बार उलझे।
हाउस की बैठक के दौरान नगर परिषद ने सत्र 2024-25 का 5381.61 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट पास किया गया। जिसको मंजूरी के लिए अब उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके साथ ही बैठक के दौरान शहर के नगर पार्षदों से भी उनके वार्डों के विकास कार्यों के बारे में फीडबैक ली।
बैठक के दौरान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, पार्षद नितेश शर्मा, पार्षद प्रवीण वाल्मीकि, पार्षद सुनील मंत्री, पार्षद कुक्कू सरदार, पार्षद आशीष उर्फ पिंकू, पार्षद बलवान गुर्जर, पार्षद सुमन शर्मा, पार्षद रमेश सिसोदिया,पार्षद पूनम इलाहाबादी,पार्षद सुमन रानी, पार्षद दुलीचंद, पार्षद प्रीति, पार्षद धर्मवीर सहित नगर परिषद हांसी के पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply