देश में एक ही गूंज, अबकी बार 400 पार : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 1 मार्च : झारखंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। मोदी ने कहा कि ये 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है। ये तभी लग रहा है जब मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा का मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास। जबकि कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, वो विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि देश कह रहा है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। झारखंड के लोग मोदी की ऐसी अनेक गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुई है।

अपना हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो, लेकिन जब से यहां छ्वरूरू और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है, तब से यहां स्थितियां बदली हैं। जेएमएम का मतलब हो गया है- जमकर खाओ। उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं दिन-रात इसलिए खपा रहा हूं ताकि देश के गरीबों की मुश्किलों को कम कर सकूं। उनको गरीबी से जल्द से जल्द बाहर निकाल सकूं। पिछले 10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं और अभी भी जो लोग गरीबी में जी रहे हैं, उनकी गरीबी भी जाएगी। मोदी का संकल्प है, ‘विकसित भारतÓ के लिए ‘विकसित झारखंडÓ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.