अग्रोहा में राष्ट्र की महान विरासत, पुरातत्व खुदाई का फैसला सराहनीय : सावित्री जिन्दल

हिसार, 5 मार्च : हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज-अग्रोहा की चेयरपर्सन श्रीमती सावित्री जिन्दल ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अग्रोहा राष्ट्र की महान विरासत और अग्रवाल समाज का पांचवां धाम है। उन्होंने अग्रोहा में पुरातत्व खुदाई और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जी के नाम से चेयर की स्थापना के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो न सिर्फ अग्रोहा धाम बल्कि हरियाणा के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। 

श्रीमती जिन्दल ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि अग्रोहा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग और हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के बीच जो समझौता होने जा रहा है, उससे 5100 वर्ष पूर्व महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी अग्रोहा के बारे में अनेक ऐसे तथ्य सामने आएंगे, जो पूरी मानवता के विकास में सहायक साबित होंगे। इस कदम से अग्रवाल समाज का स्वर्णिम इतिहास भी सामने आएगा, जिसका लाभ पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी ने ‘एक ईंट-एक रुपयाÓ का समाज सेवा का जो सिद्धांत दिया था, वह आज की परिस्थितियों में अत्यंत प्रासंगिक है और जिसके माध्यम से सबका साथ-सबका विकास के सपनों को साकार किया जा सकता है। 

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार को अग्रवाल समाज की तरफ से धन्यवाद दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.