पार्कों में सूखे पेड़ों को काटने के लिए शहीद भगत सिंह समिति ने सौंपा हांसी नप चेयरमैन को ज्ञापन

हांसी, 6 मार्च :  शहीद भगत सिंह संगठन समिति के प्रधान सरदार कृष्ण इलावादी की अगुवाई में सभी के पदाधिकारियों द्वारा नगर परिषद हांसी के चेयरमैन प्रवीन इलावादी को शहीद भगत सिंह पार्क, पुरानी सब्जी मण्डी हांसी में सूखे पेड़ों को कटवाने को लेकर ज्ञापन दिया।

प्रधान सरदार इलावादी ने कहा कि शहीद भगत सिंह व शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में काफी वृक्ष ऐसे है जो सूखे हुए है जो कभी भी गिर सकते है और कोई भी जानी व माली नुकसान हो सकता है। इसलिए इन पेड़ो को तुरन्त प्रभाव से कटवाया जाना जरूरी है। किशोरी नागपाल ने बताया कि नगर परिषद हांसी के चेयरमैन प्रवीण एलावादी ने तुरन्त इस ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए एक पत्र इन सूखे पेड़ो को कटवाने के लिए वन विभाग, हिसार को भेज दिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पार्क के सूखे पेड़ों को वन विभाग के माध्यम से कटवा दिया जायेगा। इस अवसर पर कंवल किशोर शास्त्री, किशोरी नागपाल, डॉ. नन्द किशोर अरोड़ा, कर्ण सिंह राठौड, चन्दन अरोड़ा, अनिल चावला, हमेश खुराना, शंटी एम.सी. वार्ड नं. 7, हांसी आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.