हांसी, 6 मार्च : कांग्रेस नेता मनोज राठी ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी व भ्रष्टाचार वाली नीतियों का कांग्रेस ही मुकाबला करके जनता को सुशासन दे सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के नेतृत्व में वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। मनोज राठी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। चाहे केन्द्र की भाजपा सरकार हो या हरियाणा की भाजपा सरकार, दोनों सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, रोजगार समाप्त कर दिया, किसान विरोधी व जनविरोधी नीतियां अपनाई और जनता को अपने रहमो—करम पर छोड़ दिया। मनोज राठी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं और अब कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस संदेश यात्रा से पार्टी को मजबूती मिली है और अब बच्चा-बच्चा चाहता है कि कुमारी सैलजा मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएं। उन्होंने पार्टी में शामिल करने व मान-सम्मान देने पर कुमारी सैलजा का आभार जताया है।
Leave a Reply