मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव के लिए हर समय तैयार भाजपा : डॉ. आशा खेदड़

मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव के लिए हर समय तैयार भाजपा : डॉ. आशा खेदड़

लाभार्थी योजनाओं के कार्यकर्ताओं

हिसार, 17 मार्च : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि पार्टी अपने मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव के लिए हर समय तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। डॉ. आशा खेदड़ भाजपा जिला कार्यालय में लाभार्थी योजनाओं के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं। ऐसे में हमें अपने कार्यों व योजनाओं की बदौलत चुनाव में जाना है। जनता को बताना है कि सरकार ने उनके लिए क्या-क्या योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को पार्टी के साथ जोडऩा है। संपर्क अभियान में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना हमारा कर्तव्य है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण में जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला शक्ति केंद्र प्रमुख सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक विक्रम कासनिया एवं सह संयोजक प्रोमिला पूनिया रहे। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों एवं आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप जिला महामंत्री अशोक सैनी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, पूर्व विधायक वेद नारंग, प्रवीण जैन, आईटी प्रमुख संजय सैनी, जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मंडलों के शक्ति केन्द्र प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ो प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published.