अति पिछड़ा वर्ग के साथ भाजपा ने किया विश्वासघात : मनोज टाक

अति पिछड़ा वर्ग के साथ भाजपा ने किया विश्वासघात : मनोज टाक

हिसार, 22 मार्च : प्रदेश में मन्त्रिमण्डल विस्तार को लेकर हिसार कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव, जिलापार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक माही ने कहा कि देश व प्रदेश के निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले अति पिछड़ा वर्ग को फिर मायूसी ही हाथ लगी है। प्रदेश में 30 प्रतिशत से ज्यादा आबादी रखने वाले इस वर्ग ने ही भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया था, लेकिन भाजपा के इस साढ़े 9 साल के शाशनकाल में इसी वर्ग के हकों पर सबसे ज्यादा कुठाराघात हुआ है। माही ने  कहा कि जांगड़ा, सुनार, कश्यप, कुम्हार, कंबोज, रोहिला, छिमपी, खाती, कुर्मी, धोबी, छिमर, दर्जी, योगी, जोगी समेत 72  जातियों से संबंध रखने वाले अति पिछड़ा वर्ग जो कि अपनी 30  प्रतिशत से ज्यादा आबादी रखता है। इस वर्ग से कोई भी मंत्री न बनाकर भाजपा ने इस वर्ग के साथ विश्वासघात कर धोखा करने का कम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता सम्भालते ही ओबीसी में क्रीमीलेयर की परिभाषा बदलकर 8 लाख रुपए की सीमा को 6 लाख कर दी तथा इसमें नौकरी की आय और कृषि आय को जोड़ दिया। इस तरह आरक्षण को खत्म करने का काम किया है। इस मौके पर युवा कांग्रेस हिसार के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सहारण, निहाल सिंह सुथार, अमित सोनी, अमित जांगड़ा, सन्दीप ढांडा न्योली, विकास, अजमेर, सोनू सिसाय, राजेश मुंढाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.