हांसी नगर परिषद में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले सुमित कथूरिया का उमरा गेट व्यापार मंडल के सदस्यों ने किया स्वागत 

हांसी नगर परिषद में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले सुमित कथूरिया का उमरा गेट व्यापार मंडल के सदस्यों ने किया स्वागत 

हांसी, 26 मार्च : हांसी नगर परिषद के हाऊस टैक्स ब्रांच के क्लर्क को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करवाने वाले सुमित कथूरिया का उमरा गेट व्यापार मंडल के सदस्यों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। हांसी नगर परिषद पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते आए है। आरोपों के बाद 21 मार्च को नगर परिषद में हाऊस टैक्स डिपार्टमेंट के क्लर्क को पांच हजार रुपए लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया था। सुमित कथूरिया ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दी थी। जिसके बाद उन्होंने भूप सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गत दिवस इसी को लेकर शिकायतकर्ता सुमित कथूरिया का उमरा गेट व्यापार के सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार उजाकर करने पर स्वागत किया गया। लोगो का कहना था सुमित कथूरिया ने समाज के लोगो को इससे काफी फायदा हुआ है। लोगों से काम करने के नाम पर हजारों रुपए की रिश्वत ली जाती थी, जिसके कारण लोग काफी परेशान होते थे। रिश्वत के बिना लोगों के काम नहीं किए जाते थे। उमरा गेट व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण एलावादी ने कहा हांसी नगर परिषद काफी समय से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। अधिकारी व कर्मचारियों की सांझ-गांठ से भ्रष्टाचार खुले आम चल रहा था। जिसका नमूना 21 मार्च को हांसी नगर परिषद में सरेमान देखने को मिला। प्रधान कृष्ण एलावादी ने कहा सुमित कथूरिया ने भ्रष्ट कर्मचारी को पकड़वा कर हांसी शहर की जनता के भले का काम किया है। जिससे हांसी शहर की जनता को फायदा होगा क्योंकि भ्रष्ट कर्मचारी इसी तरह से शहर के लोगो से काम के नाम पर रिश्वत मांगने का काम करते थे। उन्होंने कहा हमें उम्मीद है अब नगर परिषद में भ्रष्टाचार कम होगा। अब अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत लेने का डर रहेगा। स्वागत के दौरान प्रधान कृष्ण एलावादी, सरपरस्त सुभाष भुजेजा, बड़सी गेट के प्रधान बिट्टू सरदार, प्रताप बाजार के प्रधान राकेश भाटिया, बलदेव सैनी, विक्की तनेजा, संजय, राजू चुघ, बिट्टू रावल, उप–प्रधान साहिल अनेजा, खेमचंद, राजू खुराना, सुरेंद्र सैनी, चरणजीत गावड़ी, सोनू ठकराल, कशिश ढींगड़ा, छोटू भुजेजा, सन्नी टुटेजा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.