नि:शुल्क पाँच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर का आयोजन कल से

हिसार, 26 मार्च : भारतीय योग संस्थान दिल्ली की हिसार इकाई द्वारा पाँच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन शिवालिक पार्क (सपरा अस्पताल के पीछे) सैक्टर 15ए में 27 मार्च से 31 मार्च सुबह 5.45 से 7.0 बजे तक चलेगा। मधुमेह ने महामारी का रूप धारण कर लिया उचित आहार, निष्क्रिय जीवन छोड़ कर एवं योगाभ्यास से इस रोग से काफ़ी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सभी आस पास रहने वाले साधको से निवेदन की आप इस शिविर मै जरूर भाग ले व स्वास्थ्य लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.