इस्कॉन केंद्र का दिव्य आनंद उत्सव 31 मार्च को नारायणी देवी सेवा सदन में

हिसार, 28 मार्च : श्री राधा श्याम सुंदर इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वाधान में इस्कॉन केंद्र हिसार द्वारा परम भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस गौर पूर्णिमा के उपलक्ष में 31 मार्च को सायं 4 से 9 बजे तक डीएन कॉलेज हॉस्टल के सामने अग्रवाल कॉलोनी स्थित नारायणी देवी सेवा सदन में दिव्य आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक हरीश लोहिया ने बताया कि दिल्ली से रुक्मणी कृष्ण प्रभु व चंडीगढ़ से नाम प्रेम प्रभु के सान्निध्य में कथा-कीर्तन व अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। समिति के प्रेस प्रवक्ता प्रवीण गर्ग (झंडू) ने बताया कि इस दिन कथा, कीर्तन, अभिषेक, नृत्य नाटिका के अलावा फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। विभिन्न स्टालों के अलावा छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.