हिसार, 6 अप्रैल : एम सी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर में श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी तन्मयता व निष्ठा से श्रीराम कथा का श्रवण किया। वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित कृष्णशरण शास्त्री जी महाराज ने आह्वान किया कि श्रीराम कथा को आत्मसात करके सात्विक जीवन को अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा श्रवण करना पुण्य व कल्याणकारी है। इस अवसर पर सीमा गर्ग, कुसुम गर्ग, सुमन सिंगला, मीना डालमिया, नीलम रानी, कविता, सुशील जैन, सुनीता गर्ग, कुसुम, रेखा अग्रवाल, पे्रम बंसल, श्रुति, बृजलाल, पूजा शर्मा, लता सिंगल, मनोरमा गुप्ता, इंदु गोयल, प्रवीन अरोड़ा, मधु शर्मा, सुनीता शर्मा, उषा ठकराल, अनिल महता, आचार्य संतोष शास्त्री व पंडित रामकिशोर शुक्ला सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक अनिल महता ने बताया कि समाजसेवी चौ. फतेहचंद जी, माता हरबंस कौर जी एवं श्री विजय शर्मा जी की स्मृति में भारत माता मंदिर में श्रीराम कथा महोत्सव मनाया जा रहा है। श्रीराम कथा के समापन पर 7 अप्रैल को प्रात: 10 बजे जनकल्याण के निमित हवन होगा और दोपहर 12 बजे से अटूट भंडारा शुरू किया जाएगा।
भारत माता मंदिर में श्रीराम कथा के समापन पर 7 अप्रैल को हवन व भंडारे का होगा आयोजन

Leave a Reply