हिसार, 6 अप्रैल : नीरस व तनावग्रस्त जीवन से निकलकर समग्रता से जीवन जीने के उपाय सीखने के लिए ओशो ध्यान उपवन में 7 अप्रैल को ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। सिरसा रोड पर स्थित ओशो ध्यान उपवन में प्रात: 9 बजे से प्रात: 11 बजे तक आयोजित होने वाले इस ध्यान सत्र में ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास भी करवाया जाएगा। ध्यान सत्र के आयोजक स्वामी संजय ने बताया कि हर रोज की भागदौड़ व आपाधापी से जीवन उबाऊ, नीरस व बोझिल बन जाता है। धीरे-धीरे इंसान अवसादग्रस्त होता जाता है और उसे हताशा घेर लेती है। इस चक्रव्यूह से निकलने के लिए समग्रता से जीना सीखना होगा।
Leave a Reply