हिसार, 7 अप्रैल : ऑल इंडिया पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन के अवसर पर यूनियन के चेयरपर्सन दविंदर हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुफ्त बिजली सप्लाई समाज के हित में है। सरकार चाहे तो बड़ी आसानी से दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली सप्लाई से जहां महंगाई पर कंट्रोल होता है। वहीं समाज की विक्रय शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। जिससे समाज में चौतरफा विकास होता है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि हरियाणा में 50 प्रतिशत बिजली लाइन लॉस और चोरी में नष्ट हो जाती है। यह नष्ट हुई बिजली की कीमत दूसरे बिजली उपभोक्ताओं से जबरदस्ती वसूली जाती है, जिस कारण बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बहुत महंगी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के लिए ठेकेदारी सिस्टम पूरी तरह जिम्मेवार है और सरकार का हाथ ठेकेदारों के पीछे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने दावा किया की जनता को साथ लेकर बिजली कर्मचारी बिजली सप्लाई सिस्टम के सुधार के लिए आंदोलन चलाएंगे। स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में चल रहे इस सम्मेलन के अवसर पर यूनियन के प्रधान सुरेश राठी महासचिव नरेश कुमार, सचिव अजय वशिष्ट, उप प्रधान शब्बीर अहमद, उप महासचिव जितेंद्र कुमार, मनीष मलिक, लोकेश आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे।
मुफ्त बिजली की सप्लाई समाज के हित में : देवेंद्र हुड्डा

Leave a Reply