हिसार, 10 अप्रैल : पूर्व जिला परिषद चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल बहबलपुरिया ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिवस बड़ी ही सादगीपूर्ण ढंग से झुग्गी-झोपडिय़ों में फल वितरित कर मनाया। उन्होंने बच्चों व अन्य जरूरतमंद लोगों को फल बांटे। इसके अलावा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर केक काट व बृजलाल बहबलपुरिया को जन्मदिवस की बधाई दी व उनके लंबी आयु व स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष संदीप पातड़, मा. रामफल शर्मा प्रमुख समाज सेवी, शमशेर उपाध्यक्ष, सत्यवान किनाला, सतवीर मुवाल, मुकेश दहिया, बलबीर लोरा फौजी, कलीराम, विशाल व रामपाल आदि मौजूद रहे।
बृजलाल बहबलपुरिया ने झुग्गी-झोपडिय़ों में फल वितरित कर मनाया जन्म दिवस

Leave a Reply