चौधरी हरि सिंह सैनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : अनिल राव 

हिसार, 14 अप्रैल :   हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अनिल राव ने चौ. हरि सिंह सैनी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चौधरी हरि सैनी ने न केवल आर्य समाज अपितु पूरे समाज के लिए जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। श्री सैनी एक सकारात्मक सोच के नेता थे, जो जीवनभर गतिशील और सक्रिय रहे। ऐसे व्यक्ति समाज में स्तम्भ का काम करते हैं। उनके आदर्शों पर चल कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। जब मैं हिसार में था, तब श्री सैनी गरीब व निर्दोष  व्यक्तियों की सहायतार्थ मुझसे मिला करते थे। वे एक निस्वार्थ समाजसेवी थे। प्रभु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को शक्ति प्रदान करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.