बरवाला, 18 अप्रैल : श्री रिसाल सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट बरवाला द्वारा अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत वीरवार को गांव मतलोडा में स्व. चौधरी रिसाल सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल फ्री मेडिकल कैंप तथा आंखों के ऑपरेशन एवं चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों ने स्व. रिसाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कैंप के संयोजक पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अधिकतर मेडिकल कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाते हैं। इन कैंपों से हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि कैंप में दोपहर तक करीब 176 ओपीडी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में डा. अमन बरवाला, डा. रिपन कामरा, डा. ज्योति, डा. रमन, लैब टेक्नीशियन डॉ. शिव कुमार कौशिक आदि ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि कैंप में आंखों की भी जांच की गई और जिनकी आंखों का ऑप्रेशन हो सकता है उनका ऑप्रेशन भी ट्रस्ट द्वारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जगबीर फौजी, पूर्व चेयरमैन ईश्वर सिंह पुनिया, प्रहलाद सिंह, अतर सिंह, ईश्वर सिंह, जिले सिंह, रामकेश केशी पुनिया, महेन्द्र सिंह, प्रेम शर्मा, रघुबीर शर्मा, मंगल सिंह, रणजीत सिंह व मास्टर ईश्वर सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
श्री रिसाल सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट ने गांव मतलोडा में किया फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Leave a Reply