हिसार, 18 अप्रैल : आग आपदा सुरक्षा सप्ताह के तहत आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय जिन्दल अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन कर अस्पताल के स्टाफ एवं लोगों को विभिन्न आग आपदा से निपटने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर अग्निशामक यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई और अग्निशामक यंत्र को संचालित करने के तरीके के साथ स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आग पर काबू पाने की तकनीक समझाई गई। इसके साथ ही परिसर में मॉक ड्रिल कर आग से बचने व इससे निपटने के तौर तरीके भी बताए। प्रशिक्षण के दौरान सभी को बताया गया कि आग की घटना होने पर तुरंत फायर सेफ्टी के नियमों के अनुसार ही अग्निशामक यंत्र का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपांशु अहलावत, सुमित ढांढा व टीम, फायर विभाग के सदस्य, अस्पताल प्रशासन सहित स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
जिन्दल अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन, आग लगने पर खुद सुरक्षा बारे किया जागरुक

Leave a Reply