नरेश यादव के शामिल होने से पार्टी मजबूत बनी : दीपेंद्र हुड्डा
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (संचित मलिक) : ढाणा गांव के जाने माने समाजसेवी नरेश यादव अपने हजारों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है और चुनाव में पार्टी को बहुत शक्ति मिलेगी। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब भी हम सरकार में आएंगे तब हांसी का पुराना गौरव और भाई नरेश का जो हांसी को काशी बनाने का संकल्प है उसे जरूर पूरा करेंगे। नरेश के आने से कांग्रेस पार्टी को हांसी में पूरी मजबूती मिली है और हम हांसी में जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि नरेश यादव का नाम हांसी मे अच्छा सुना है। नरेश के आने से पार्टी में पूरी मजबूती आएगी। कांग्रेस पार्टी में नरेश व उनकी टीम का स्वागत है। सर्वेश सैनी ने कहा कि नरेश यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही अपने लिए कुछ नहीं कहा ओर हांसी के लिए राज्यसभा सांसद व शीर्ष नेतृत्व से सब कुछ मांगने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमने हांसी का गौरव वापस लाना है और हांसी को काशी शहर जैसा सुंदर बनाना है। हमें ऐसा लगता है कि हम साफ छवि नेक दिल वाले और हांसी के हित में काम करने वाले नरेश यादव को यदि हांसी की कमान दे दी जाए तो हांसी को काशी बनाने में जो दिक्कतें आ रही हैं, वह दूर हो जाएंगी। हम सब चाहते हैं कि भाई नरेश हांसी के विधायक बने। इस दौरान उनके साथ शहीद निशांत सिंह मलिक के पिता जयवीर मलिक, जिंदा दिल किला पार्टी से घनश्याम नागपाल, जेसीआई हांसी फोर्ट के प्रधान जेसी सर्वेश सैनी, सेन समाज के प्रधान अरुण बिडलान, यादव सभा के प्रधान अजीत यादव, हुड्डा सेक्टर 6 के प्रधान बलजीत समोता, सेक्टर-5 के प्रधान व प्रकृति मित्र सेवा समिति के प्रधान शशिकांत यादव, खटीक समाज के प्रधान लाला खटीक, गांव उमरा के पूर्व सरपंच कृष्ण मालिक, पूर्व सरपंच राजेंद्र ढांणा, सरपंच संदीप ढाणी कुमाहारन, सरपंच ढांणा खुर्द से कृष्ण यादव, खेल गांव उमरा से सपोट्र्स संगठन के पदाधिकारी, बजरंग सेवा समिति के प्रधान नेकी राम जांगड़ा, पूर्व सरपंच जमावड़ी सुदेश यादव, वर्तमान सरपंच जमावड़ी सुमेर यादव, ढांणा कला से कैप्टन गंगा दत्त शर्मा आदि भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

Leave a Reply