हिसार, 23 अप्रैल : आज चेत्र पूर्णिमा को लाहौरिया विद्यालय के सभागार में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। पौराणिक मान्यता अनुसार हनुमान जी के समक्ष किसी भी तरह की शक्तियां नहीं टिक पाती है। इसलिए उन्हे संकट मोचना कहा जाता है। बच्चों ने हनुमान जी से संबंधित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जो अत्यंत मन मोहक व शिक्षाप्रद थे। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्यारेलाल, प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार गोयल व मुख्याध्यापिका श्रीमती नीलम ने बलशाली हनुमान के जीवन से विनीत, मृदुभाषी, धर्म रक्षक, अच्छाई के पक्षधर बनने की बात कही। सनातन धर्म शाश्वत है। हम सभी अपने अच्छे कर्मों से अपने सनातन धर्म की सदैव रक्षा करते रहेंगे।
लाहौरिया विद्या मन्दिर सी. सै. स्कूल में मनाई गई हनुमान जयंती

Leave a Reply