हिसार की लारिसा नें मैथमेटिकल ओलंपियाड में पदक जीत भारत का नाम विश्व में कि या रोशन

हिसार की लारिसा नें मैथमेटिकल ओलंपियाड में पदक जीत भारत का नाम विश्व में कि या रोशन

हिसार, 23 अप्रैल (इकबाल सिंह उप्पल): हिसार के अर्बन इस्टेट निवासी लारिसा नें १३वें यूरोपियन गल्र्स मैथमेटिकल ओलंपियाड २०२४ में कांस्य पदक जीत भारत का नाम विश्व में रोशन कि या। जॉर्जिया में हुए १३वें यूरोपियन गल्र्स मैथमेटिकल ओलंपियाड २०२४ में चार सदस्यीस भारतीय टीम नें दो रजत और दो कांस्यपदक जीत कर भारत को यहां सम्मान दिलाया है। चार सदस्यीस भारतीय टीम में हिसार की लारिसा के अलावा महाराष्ट्र पुणे की सई विट्ठ पाटिल केरल के तिरूवनंतपुरम की संजना फिलो चाको और गुरूग्राम की गुंजन अग्रवाल शामिल थी। यहा मुकाबले जॉर्जिया देश के त्सकालतुबो शहर में ११ अप्रैल सें १७ अप्रैल तक हुए थे। १३वें यूरोपियन गल्र्स मैथमेटिकल ओलंपियाड २०२४ में शानदार प्रदर्शन कर के बाद चार सदस्यीसभारतीय टीम १८ अप्रैल वापिस वतन लौटी तो मुंबई में टीम का भव्य स्वागत किया गया। उसी दिन जीत का जश्न मनाने के लिए होमी भाभा सेंटर फॅार सांइस एजुकेशन के मुख्स भवन में सम्मान समारोह आयोजित करके टीम को सम्मानित किया गया। २०१५ के बाद चार सदस्यीस भारतीय टीम ने यह सम्मान देश क ी झोली में डाला है। हिसार के अर्बन इस्टेट निवासी लारिसा के पिता प्रवीन गोयल स्थानीस जिन्दल स्टेनलैस लिमिटेड में इंजीनियर हंै और माता सारिता गोयल ओपी जिन्दल मार्डन स्कू ल में अध्यापिका हैं। हिसार की होनहार बेटी लारिसा ने अपनी दसवीं तक की पढाई ओपी जिन्दल मार्डन स्कू ल में की और अब उच्च शिक्षा राजस्थान के कोटा से ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.