साधकों ने आर्ट ऑफ लिविंग साप्ताहिक फॉलोअप में योग, सूर्य नमस्कार, पद्मसाधना, प्राणायाम के साथ दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया : नीरज गुप्ता 

साधकों ने आर्ट ऑफ लिविंग साप्ताहिक फॉलोअप में योग, सूर्य नमस्कार, पद्मसाधना, प्राणायाम के साथ दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया : नीरज गुप्ता 

हिसार, 28 अप्रैल : आर ऑफ लिविंग हिसार इकाई द्वारा साधकों को आध्यात्मिक पथ पर आरूढ़ रखने हेतु योग, ध्यान तथा गुरु-ज्ञान जैसे दिव्य गुणों से सुसज्जित परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की पवित्र वाणी में दिव्य- सुदर्शन क्रिया फ़ॉलोअप का आयोजन किया गया। स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि आज का सत्र दो स्थान – भारत माता मंदिर एवं आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस सेंटर, मकान न॰ 3222, सेक्टर-14, पार्ट- 2 में आयोजित किया गया जिसका संचालन डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर परीक्षित आर्य एवं ईश्वर सैनी ने किया। साधकों ने योग, सूर्य नमस्कार, पद्मसाधना, प्राणायाम के साथ दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। फ़ॉलोअप के पश्चात् भारत माता मंदिर में परीक्षित ने कहा कि इस समय विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का महापर्व मनाया जा रहा है, जो है मतदान। उन्होंने कहा कि देश के एक जि़म्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को मतदान करना चाहिए। जिन लोगों ने पंजीकरण कराया है, उन्हें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। यह आपका पवित्र कर्तव्य है। हमारे खुद के मतदान के साथ हमें अपने आस-पास की भी जि़म्मेदारी ले कर सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर एक वोट का महत्व है और देश का भविष्य हर वोट पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी को ‘ईच वोट मेटर्सÓ (श्वड्डष्द्ध ङ्कशह्लद्ग रूड्डह्लह्लद्गह्म्ह्य) के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.