रणजीत चौटाला के नामांकन अवसर पर जुटेगी भारी भीड़, पार्टी ने पदाधिकारियों को दिया लक्ष्य

रणजीत चौटाला के नामांकन अवसर पर जुटेगी भारी भीड़, पार्टी ने पदाधिकारियों को दिया लक्ष्य

जनता में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के प्रति भारी उत्साह : डॉ. कमल गुप्ता

हिसार, 30 अप्रैल : हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला एक मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी ने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने की निर्णय लिया है। इसके लिए पदाधिकारियों को संख्या का लक्ष्य दिया गया है। नामांकन की तैयारियों व इसके अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने फ्लेमिंगो रेस्टोरेंट में पार्टी पदाधिकरियों की बैठक ली। बैठक में पूर्व पार्षद व मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पार्टी केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए एक मई को पार्टी उम्मीदवार रणजीत चौटाला के नामांकन के अवसर पर चुनाव कार्यालय सुशीला भवन में कार्यकर्ता और शहरवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रत्याशी के साथ लघु सचिवालय पहुंच कर नामांकन करवायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल व पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी भागीदारी करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार भीड़ लाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने में योगदान दें। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि बैठक में पूर्व मेयर गौतम सरदाना, रवि सैनी, तीनों मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, विकास जैन व सुशील बुडाकिया, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, रामचन्द्र गुप्ता, कृष्ण बिश्नोई, मनोज बुडाकिया, डॉ महेंद्र जुनेजा, प्रवीण जैन, प्रोमिला पुनिया, पूर्व पार्षद मनोहर लाल, अनिल जैन टीनू, जयप्रकाश, उमेद खन्ना, जगमोहन मित्तल व पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया सहित अन्य पदाधिकारी व पार्टीजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.