हिसार, 5 मई : मानव एकता दिवस से शुरू हुई रक्तदान शिविरों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज तथा निरंकारी राज पिता पूज्य श्री रमित जी के पावन आशीर्वाद से सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली के सौजन्य से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच हिसार द्वारा स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन भिवानी जोन के जोन प्रभारी श्री बलदेव राज नागपाल जी, क्षेत्रीय संचालक श्री विजय शर्मा व डा.ऋचा इंचार्ज मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से की जिससे मिलवर्तन का संदेश प्रकट हो रहा था।इस अवसर पर श्री गौतम सरदाना भूत पूर्व मेयर ने उपस्थित होकर संगत का आशीर्वाद लिया तथा रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। हिसार मीडिया के प्रभारी श्री रमेश चुग भी उपस्थित थे। 165 भाई बहनों ने पंजीकरण करवाया तथा लगभग 154 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जिसमें से 40 महिलाओं ने रक्तदान करके अत्यन्त सराहनीय योगदान दिया।इस शिविर में महाराज अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह किया। श्री विजय शर्मा जी क्षेत्रीय संचालक भिवानी क्षेत्र के अगुवाई में स्थानीय सेवादल ने सुन्दर व्यवस्था बनाई। हिसार के संयोजक श्री संजय खुराना जी सभी रक्तदाताओं सहित एवं पूरे मानव परिवार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सम्पन्न हुए सत्संग की अध्यक्षता करते हुए श्री नागपाल जी ने कहा निरंकारी श्रद्धालु जहां अपने सत्गुरु के वचन मानकर सत्गुरु के आशीर्वादों के प्राप्त कर रहे हैं वहीं पर रक्तदान करके मानवता की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अबतक मिशन द्वारा लगभग 1350000 युनिट रक्तदान किया जा चुका है। आज भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के दिव्य वाक्य रक्त नालियों में नहीं नाडिय़ों बहे। को साकार करते हुए पूरे भारत में अनेकों स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।

Leave a Reply