पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 5 मई : सेवक सभा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल, हिसार में अस्पताल के संस्थापक डॉ. राम प्रकाश बंसल की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि स्वरूप 5 मई, 2024 रविवार को निशुल्क मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि श्री रणवीर गंगवा, डिप्टी स्पीकर हरियाणा सरकार व श्री गौतम सरदाना निवर्तमान महापौर नगर निगम, हिसार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की। इस मौके पर ट्रस्ट से सचिव श्री अरविंद बंसल, कोषाध्यक्ष श्री गौरीशंकर जैन, श्री नवीन अग्रवाल, डॉ राम प्रकाश बंसल के अनुज श्री महेंद्र बंसल, श्री रामावतार जिंदल, आरएसएस से श्री राहुल अग्रवाल, श्री सुरेंद्र लाहौरिया, प्रधान श्री रामलीला कमेटी कटला व अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्टॉफ ने संस्थापक स्वर्गीय डॉ राम प्रकाश बंसल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर एवं गौतम सरदाना ने कहा कि डॉ राम प्रकाश बंसल का पूर्ण जीवन एक निष्काम कर्मयोगी की तरह सेवक सभा अस्पताल के माध्यम से मानव सेवा में समर्पित रहा। इसके साथ-साथ उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की ओर कहा पिछले 67 वर्षों से सेवक सभा अस्पताल चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डॉ. राम प्रकाश बंसल एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने आज से 67 वर्ष पूर्व सेवक सभा अस्पताल की नींव रखी जिसने जल्द ही मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का रूप ले लिया और चिकित्सा सुविधा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया। 1980 -90 के दशक तक भी सेवक सभा अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में हिसार ओर आसपास के क्षेत्र में एकमात्र विकल्प रहा। संस्था के सेवा कार्यो के साथ साथ सभी डॉक्टर्स व स्टाफ को भी उनकी मेहनत और लग्न के लिये साधुवाद दिया।
सेवक सभा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के सचिव अरविंद बंसल ने बताया कि वर्ष 1957 में अपने समय के विख्यात चिकित्सक डा. रामप्रकाश बंसल ने मनोहर लाल गर्ग को साथ लेकर सेवक सभा अस्पताल की शुरुआत जनसाधरण को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक डिस्पेंसरी के रूप में की। डॉ रामप्रकाश बंसल ने नर सेवा नारायण सेवा के मूल सिद्धांत पर चलते हुए अपना पूरा जीवन संस्था की प्रगति और इस अस्पताल के जरिये आम जनमानस को सस्ता और बेहतर इलाज दिलाने में लगा दिया। आज इस अस्पताल का फायदा हिसार और आसपास के लोगों को बखूबी मिल रहा है।
इस अवसर पर गौरी शंकर जैन जी ने कहा डॉ. राम प्रकाश बंसल का पूरा जीवन राष्ट्र धर्म समाज को समर्पित रहा। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यो की मुक्त कंठ से सराहना की ओर कहा सेवक सभा हस्पताल चिकित्सा क्षेत्र में अपनी स्थापना से ही एक वरदान के रूप में मानव सेवा करते आ रहा है। हिसार का शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसने सेवक सभा हस्पताल की सुविधाओं का लाभ न उठाया हो।
आज के इस अवसर पर 615 से अधिक मरीजों नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। अस्पताल में ओपीडी के लिए पहुंचे सभी मरीजों को परामर्श, एक्स-रे, ईसीजी, मरहम पट्टी, पीओपी पलस्तर व रक्त जांच की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर राम अवतार जिंदल, संजीव बंसल, शक्ति अग्रवाल, दीपक गौतम, सुदर्श सोनी, मनीष गुप्ता, मणिक मित्तल, सुधीर सिंगल, उमेश बंसल, दीपक महिपाल, राजेश बंसल, विराट अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, नितिन बिंदल, अशोक बंसल, दीपक बंसल, आदित्य बंसल व नगर से बहुत से गण्यमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply