जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला ने घर-घर जाकर मांगे वोट
पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 24 मई : हिसार ने साल 2014 में देश का सबसे युवा सांसद चुनकर अमिट इतिहास रचा था और इस बार हिसार लोकसभा क्षेत्र से पहली महिला सांसद बनाकर फिर से एक और इतिहास रचने की बारी है। यह बात जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को हिसार शहर में डोर-टू-डोर प्रचार कर रही थी। नैना चौटाला ने पीएलए मार्केट, डाबड़ा चौक, तोशाम चौक, सेक्टर 9-11, अर्बन एस्टेट और मलिक चौक एरिया में घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वे सांसद बनने पर हमेशा आपके बीच में रहकर काम करेगी और सांसद निधि कोष से मिलने वाली राशि की पाई-पाई को हिसार के विकास में खर्च करेगी। जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला ने यह भी कहा कि मतदान के दिन भीषण गर्मी है लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता भाग अवश्य लें। नैना चौटाला ने विशेषकर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर जाकर अपना कीमती वोट दें। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हिसार से महिला के रूप में मुझे टिकट दिया है और ऐसे में सभी महिलाएं उन्हें संसद भेजने के लिए अपना कीमती वोट दें। साथ ही नैना चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें और बुजुर्गों को मतदान तक पहुंचने में सहायता करें

Leave a Reply