जयप्रकाश ने हिसार शहर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर की वोटों की अपील

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 मई : हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने आज हिसार शहर में व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने सेक्टर-33, सेक्टर-14, अनाज मंडी, तिलक बाजार, गुलाब सिंह चौक, मैंन बाजार, गांधी चौक, वकीलान बाजार, गणेश मार्केट, बस अड्डा बाजार, दिल्ली गेट, पड़ाव बाजार, भगत सिहं चौक, आर्य बाजार, राजगुरू मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्यसमाज मंदिर रोड मार्केट, पुरानी मंडी, लोहा मंडी, काठ मंडी, बार एसोसिएशन, एमजी रिजोर्ट सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों व घोषणाओं से अवगत करवाते हुए गठबंधन को वोट देने कि अपील की। जयप्रकाश ने कहा कि उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में व हर शहर में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया है फिर भी किसी गांव या शहर में नहीं पहुंच पाया हूं तो क्षमा प्रार्थी हूं। उन्होंने अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र का पुन: दौरा करेंगे और मतदाताओं से मिलेंगे। सांसद बनने पर पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। जिला अनाज मंडी प्रधान पवन गर्ग के कार्यालय में जलपान के बाद लोगों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.