पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 3 जून : लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी आत्मा राम बिश्नोई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मशीनों में गड़बड़ी नहीं हुई तो उनकी जीत लगभग तय है। उन्होंने विधानसभा में चुनाव लडऩे के बारे में बताया कि उकलाना, बरवाला या आदमपुर में चुनाव लडऩे की तैयारी है। जनता की डिमांड जहां ज्यादा होगी वहीं से चुनाव लड़ा जाएगा। लोगोंं की बिजली-पानी सहित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसा होना चाहिए जो देश को सही तरीके से चला सके। देश-विदेश में भी उसके नाम का डंका बजे और विदेशों में भी पूरा मान सम्मान मिले और देश को विकास की नई राह पर ले जाए।

Leave a Reply