अनाज मंडी में सरसों चोरी करने वाले अपराधियों को पकडऩे पर पुलिस अधिकारी व चौकीदारों को किया सम्मानित 

सरकार को अनाज मंडी के विकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए : बजरंग गर्ग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, २० जून : अनाज मंडी के व्यापारी तुलसीराम नरेश कुमार की दुकान पर अपराधियों द्वारा ४४ बोरी सरसों चोरी करने के विरोध में स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। सरसों चोरी करने वाले अपराधियों को अनाज मंडी चौकीदारों ने व पुलिस अधिकारियों द्वारा ‌चोरों का कई किलोमीटर पीछा करके उन्हें पकडऩे का काम किया। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा व्यापारियों की मीटिंग हुई। जिसमें भारी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपराधियों पकडऩे पर अनाज मंडी चौकी इंचार्ज चार्ज गौतम कुमार व अनाज मंडी के चौकीदारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा व्यापार करने के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा मंडी में भव्य स्कूल, हॉस्पिटल, मंदिर बनाया हुआ है। यहां तक की स्कूल में सामान्य फीस लेकर बच्चों को शिक्षा दी जाती है और काफी गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। सरकार को अनाज मंडी के विकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि सैकड़ों व्यापारी, हजारों किसान व मजदूरों का मंडी में आना-जाना लगा रहता हैं। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, अनाज मंडी प्रधान राम अवतार गोयल, पूर्व प्रधान संजय गोयल,स्कूल प्रधान अजय सिंगला बॉबी, हॉस्पिटल प्रधान अनिल जैन ,खल चुरी एसोसिएशन प्रधान त्रिलोक बंसल, उप प्रधान नरेश गर्ग,  संजय नागपाल, वेद प्रकाश जैन, जगदीश गोदारा, रघुनाथ गोयल, लक्ष्मी आदमपुरिया, पवन बंसल, मनीराम गोयल, सत्य प्रकाश आर्य, सोनू न्योलीवाले, नरेश राजलीवाले, बजरंग असरावां ,निरंजन असरावां,‌ साधुराम बंसल, आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.