पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 3 जून : श्रीशिव सेवक मंडल की कार्यकारिणी की बैठक 8 जून को सायं 5:00 बजे होटल सिटी स्क्वेयर (नजदीक मटका चौक) में बैठक होगी जिसमें हर साल की तरह बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले वार्षिक भंडारे के बारे में रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल के प्रधान यश नागपाल करेंगे। इससे पहले अभी तक जम्मू कश्मीर में मंडल द्वारा 12 भंडारे लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष जून के अंतिम सप्ताह में शुरु किए जाने वाला यह 13वां भंडारा होगा। हिसार नगर से बड़ी संख्या में सेवादार सेवा करने के लिए भंडारे में जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.