5 धूणों के बीच तपस्या कर रहे राजेश्वरा नंद महाराज, बड़ी संख्या में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 30 मई : स्थानीय कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के प्रांगण में आश्रम के संचालक एवं गद्दीनशीन महंत राजेश्वरा नंद महाराज विश्व कल्याण के लिए भीषण गर्मी में गुरु महाराज जी के आशीर्वाद से  श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आश्रम के प्रांगण में 16 दिनों के लिए धूणों के बीच समाधी लगाकर तपस्या पर बैठे है। आज वीरवार तपस्या के सातवें दिन दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु। तपस्या पर बैठने से पूर्व महंत राजेश्वरा नंद महाराज ने भगवान श्री गणेश जी की आराधना की, भगवान श्री गणेश जी व गुरूजी के जयघोष करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब इस पावन धरा पर कोई महामारी या संकट आया है तब-तब परमपिता परमात्मा की आराधना पूजा अर्चना से ही बीमारी व संकट का नाश हुआ है। हमारे धार्मिक साहित्य में भी इसके अनेक वर्णन मिलते हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या को प्रारंभ करने से पूर्व सृष्टि के रचयिता का स्मरण अवश्य करना चाहिए ताकि हम हमारा देश व विश्व सुरक्षित हो सके। इस मौके पर समाजसेवी सजंय डालमिया, कपिल बठेजा, राजबीर सिंह,अजीत सिंह, जय भगवान खर्ब, अजीत सिंह फूड कैटरर्स,लवली मुंजाल दिल्ली श्रवण कुमार, सुनील कुमार, के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.