पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 30 मई : अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहे स्व. चौधरी दरियाव सिंह धानक का जन्मदिन भीख नहीं किताब दो संस्था के बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को कॉपियां, किताबें, स्टेशनरी व फल वितरित किए गए और चौधरी दरियाव सिंह धानक ट्रस्ट के द्वारा संस्था में पानी साफ करने के लिये फिल्टर लगाया गया। ट्रस्ट ने संस्था के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर सम्भव मदद कटने के विश्वास दिलाया। हरियाणा कृषक समाज एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर दरियाव सिंह धानक ने बताया कि चौधरी दरियाव सिंह धानक ने हमेशा गरीब, वंचित व शोषित लोगों के जीवन भर उत्थान के लिए काम किया। उनके द्वारा दी गई शिक्षा के कदमों पर चलकर तथा उनके विचारों को आगे बढ़ते हुए चौधरी दरियाव सिंह धानक ट्रस्ट के पदाधिकारी हर वर्ष संस्था के बच्चों के बीच में जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करके बच्चों का हौसला बढ़ाते हैं। शिक्षा को उन्नति और प्रगति का मूल मंत्र बताते हैं। भीख नहीं किताब दो संस्था की प्रधान अनु चिनिया ने कहा कि चौधरी दरियाव सिंह शुरू से ही संस्था से जुड़े हुए थे और उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी तथा जरूरतमंद की मदद की व शिक्षा के प्रति लोगों को हमेशा जागरूक किया। इस अवसर पर माता मेवा देवी, शकुंतला देवी, कविता नागर, सुमन देवी, संजय एटकान, सरपंच प्रतिनिधि कबीर अभिषेक नागर, संदीप नायक, रोहतास सैनी, भरत सिंह मलिक आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply