लंबे समय से सीवरेज समस्या से जूझ रहे भामाशाह नगर वासी : समिति

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 8 मई : पिछले कई महीनों से हिसार के भामाशाह नगर में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या व्याप्त है। इसके चलते कालोनीवासी बेहद परेशान हैं। पीने के पानी में सीवरेज के पास के कनेक्शन मे सीवर का पानी  आने से क्षेत्र में अनेक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ चुके हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार लिखित में शिकायत देकर समस्या के समाधान बारे अनुरोध किया जा चुका है लेकिन अभी तक तक कोई हल नहीं हुआ। भामाशाह नगर रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के कोषाध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया कि विभाग को पत्र लिखने के बाद सीवरेज ओवरफ्लो को ठीक करने के लिए सीवरेज में फट्टी मरवाकर उसे काम चलाऊ ढंग से खोल दिया जाता है व सरकारी कर्मचारी बोलते हैं कि इसमें एक कनेक्शन में काफी अड़ंगा आता है उसकी वजह से यह प्रॉब्लम बार-बार होती है  सीवरेज ब्लॉकेज के कारण पानी की सप्लाई में सीवरेज का पानी आ जाता है जिसे पीना तो दूर उसमें इतनी बदबू होती है कि नहाया भी नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि कालोनीवासियों की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। विभाग सीवेरज में फट्टी मरवाकर औचारिकता पूरी कर देता है जबकि सीवरेज की सफाई सुपर सकर मशीन से करवाने की जरूरत है जिसके बाद ही समस्या का सही हल होगा। अमित गर्ग ने बताया कि भामाशाह नगर में सीवरेज लाइन 45 लाइन पुरानी हैं जो उस समय की आबादी के अनुसार बनाई गई थी इसलिए क्षेत्र की सीवरेज लाइन को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे जिसके जिम्मेवार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होंगे। इस मौके पर अमित गर्ग के अलावा नरेंद बंसल, कपिल मित्तल, दीपांश बंसल, आलोक आर्य, रमेश शर्मा, सुशील कुमार, विनोद कुमार व रमेश कुमार सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.