रेलवे ओवर ब्रिज के कारण बढ़ी लोगों की परेशानी, रास्ता देने की मांग

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 8 मई : हिसार के सूर्य नगर के लोग आजकल बहुत परेशान है, क्योंकि वहां पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है और रेलवे द्वारा वहां पर दीवार बनाई जाने की योजना बताई जा रही है। लोग चाहते हैं कि उनके लिए रास्ते का प्रावधान किया जाए। पुल के निर्माण के कारण सूर्य नगर, महावीर कॉलोनी, मिल गेट एरिया और सेक्टर 1-4 के लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर लोगों ने गत दिवस धरना दिया और रास्ता छोड़े जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.