पाठकपक्ष न्यूज
हांसी, दिसम्बर : शहर में विकास कार्यों को और तेज गति पकड़वाने तथा अनेक नए विकास कार्य जल्द शुरू करवाने के उद्देश्य को लेकर विधायक विनोद भयाना ने वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी , उपाध्यक्ष अनिल बंसल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जयवीर डूडी व कई नगर पार्षद भी मौजूद रहे।
विधायक विनोद भयाना ने अधिकारियों से कहा कि हांसी शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से शहर मे 74 विकास कार्य पूरे करवाए जाने हैं। उन्होंने अधिकारियों को
निर्देश दिए की इन सभी विकास कार्यों को जल्द शुरू करवाने के लिए तुरंत टेंडर लगाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल जो विकास कार्य निर्माणधीन है उन्हें भी तेजी से पूरा करवा । विकास कार्यों को पूरा करवाने में किसी भी प्रकार की देरी या कोताही सहन नहीं की जाएगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता परक निर्माण का प्रयोग होना चाहिए अगर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इसके बाद विधायक ने हलके के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों के मुखियाओं के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े ही उल्लास के साथ गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता पाठ करवाया जाएगा। उन्होंने सभी स्कूलों के मुखियाओं से अनुरोध किया कि वह स्कूलों में गीता का पाठ करवाये ताकि बच्चे भी गीता ज्ञान से लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण सहित शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विधायक विनोद भयाना ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकअधिकारी शहर के विकास को लेकर स्वीकृत 14 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि से होने वाले सभी विकास कार्यों को जल्द करवाएं शुरू : भयाना

Leave a Reply