पाठकपक्ष न्यूज:
हिसार, दिसम्बर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय पुराना राजकीय महाविद्यालय परिसर में पारंपरिक हवन यज्ञ के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त नीरज व अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया। अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो मानव को जीवन जीना सिखाता है। यह व्यक्ति को पुरुषार्थ की ओर अग्रसर करता है तथा थके हुए व्यक्ति को साहस प्रदान करता है। पूरा विश्व आज गीता के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि गीता किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं अपितु समस्त मानव समुदाय से संबंधित है और हमें कर्म का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार एवं प्रसार करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। गीता विश्व का एकमात्र ग्रंथ है,जिसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। गीता ग्रंथ के माध्यम से हमें पता चलता है कि मानव को कर्म पर ध्यान देना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।
डिप्टी स्पीकर ने समारोह में उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सोशल मीडिया की लत से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे में फंसे युवा न केवल अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं बल्कि अभिभावकों की उम्मीदों को भी धूमिल कर रहे है । इसलिए युवा स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी नशा न करने व इसके दुष्प्रभाव बारे जागरूक करें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की लत लगने से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बुरी चीज नहीं है, बस जरूरी है कि इसे समझदारी से इस्तेमाल किया जाए। साथ ही अगर इसकी लत लगनी शुरू हो तभी अपने कदम पीछे हटा लेने चाहिए । उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा।
सोशल मीडिया व नशें की व्याधी प्रस्तुत लघु नाटिका की सरहाना की उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से भी विभिन्न गतिविधियां की जा रही है, जिससे गीता जयंती महोत्सव को भव्य स्वरूप मिला है। डिप्टी स्पीकर ने जिला प्रशासन तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए गीता जयंती महोत्सव के प्रबंधों की प्रशंसा की। समारोह में गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में लगभग 35 स्टालें तथा स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी उत्पादों पर लगभग 65 स्टालें लगाई गई। उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व स्टालों का अवलोकन करते हुए कहा कि गीता के ज्ञान के साथ यहां लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी जानकारी भी मिल रही है और यह आमजन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विभाग के कलाकारों, स्कूली विद्यार्थियों व गीत-संगीत कला मंच द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया ।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं गीता जयंती महोत्सव के नोडल अधिकारी नीरज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गीता जयंती समारोह के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। आज हर व्यक्ति जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियों से जूझ रहा है। यदि हम गीता ग्रंथ का अध्ययन करें तो हमें जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान इसके माध्यम से प्राप्त हो सकता है। हर व्यक्ति के लिए जीवन में गीता का ज्ञान प्राप्त करना बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर नगराधीश राजेश खोथ, चेयरमैन अजय गावड़, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, स्वदेशी जागरण मंच से संजीव, सीएमओ डॉ रत्ना भारती, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, रैडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान, अरूण दत्त शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पारंपरिक हवन यज्ञ के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ, डिप्टी स्पीकर ने किया प्रदर्शनी का अवलोकनन खर्ची न पर्चीजिला स्तरीय

Leave a Reply