पाठकपक्ष न्यूज : आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल, हिसार के टेक्नो सेवी क्लब में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्रों ने तकनीकी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने वेब डिज़ाइनिंग द्वारा वेबसाइट बनाकर वाह-वाही लूटी। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने स्क्रैच सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के एनिमेशन गेम्स बनाकर अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा पाँचवीं व छठी के विद्यार्थियों ने पोस्टर और प्रेजेंटेशन बनाई। कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों
सॉफ्टवेयर द्वारा
ने टक्स पेंट दीवाली, जन्मदिन, डोरेमोन, लैंडस्केप, सी-स्केप, रेनी सीन, व सौरमंडल आदि की सुंदर – सुंदर पेंटिंग बनाकर तकनीकी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम गर्ग ने कहा कि जैसे- जैसे तकनीकी विकास हो रहा है, हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। तकनीकी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही | इंटरनेट के युग में तकनीकी ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा ।
आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तकनीकी गतिविधियों में दिखाई अनोखी प्रतिभा

Leave a Reply