अमीशी गुप्ता ने अयोध्या मंदिर व भगवान गणेश की अनूठी पेंटिंग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

पाठकपक्ष न्यूज

हिसार, 24 मई : हरियाणा के हिसार की रहने वाली अमीशी गुप्ता ने मात्र पंद्रह वर्ष की आयु में कला और शिल्प की श्रेणी में एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। 20 मई, 2024 को ऐक्रेलिक पेंट और स्वर्णपत्र का उपयोग करके अयोध्या मंदिर की 12 फुट गुणा 25 फुट की पेंटिंग और भगवान गणेश की 1 सेमी गुणा 1 सेमी की विस्तृत पेंटिंग बनाने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अमीशी का नाम आधिकारिक तौर पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में दर्ज किया गया है। असाधारण प्रतिभा की धनी अमीशी गुप्ता की कला में बचपन से ही रुचि थी। वह सात साल की आयु से ही पेंटिंग बना रही है। उसने अपने हुनर को समय के साथ क्लासेस और वर्कशॉप से निखारा। अमीशी ने अपनी कला को राम मंदिर और गणेशजी की पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया और यह उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि मस्तिष्क वैज्ञानिक डॉ. जीतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। अमीशी गुप्ता को उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया हैं। यह प्रमाणपत्र कला के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि को देखते हुए प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.