पाठकपक्ष न्यूज
हिसार, 24 मई : हिसार लोकसभा में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को और गति देने के लिए जननायक जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी नैना चौटाला को हिसार की आवाज बनाकर संसद भेजे, उक्त बयान जननायक जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल ने जारी एक बयान में कही। गोयल ने कहा जिस प्रकार हिसार से पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार के विकास के लिए कार्य किए उनसे भी बढ़ चढ़कर सांसद बनने पर नैना चौटाला करेगी। दुष्यंत चौटाला ने सांसद रहते हुए हिसार में पासपोर्ट कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग व्यवस्था, फॉगिंग मशीन, ट्रैक्टर को कमर्शियल व्हीकल से हटवाकर नॉन कमर्शियल व्हीकल बनवाना, गावों में पानी के टैंकर, ढाणियों में लाइट जैसे महत्वपूर्ण कार्य करवाए।हिसार में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जीएसटी ट्रिब्यूनल, एलिवेटेड रोड जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य किया।व्यापारियों के लिए वैट से संबंधित पुराने मामलो को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम में 30 से 50 परसेंट तक की छूट देकर व्यपारियों को राहत दी।महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण और 33 प्रतिशत राशन डिपो में आरक्षण दिया।गोयल ने सभी हिसार वासी से अपील की हिसार की बेटी नैना चौटाला को भारी बहुमत से जीता कर सांसद में भेजे।

Leave a Reply